अब देश के 13 एयरपोर्ट्स पर मिलेगी फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन की सुविधा, देखें लिस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, कोझिकोड और अमृतसर एयरपोर्ट पर फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) का उद्घाटन किया है। सबसे पहले एफटीआई-टीटीपी को जून 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू किया गया था और जनवरी 2025 में यह सेवा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शुरू की गई थी।