अब देशभर के स्कूल-कॉलेजों में शुरू होगी सेक्स एजुकेशन, केंद्र सरकार ने दी बड़ी जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह एक कमिटी की सिफारिश के आधार पर सभी स्कूलों/कॉलेजों में व्यापक सेक्स एजुकेशन का विषय शुरू करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से किशोरों के आपसी सहमति वाले रिश्तों और नाबालिग गर्भधारण के मामलों को POCSO के तहत स्वतः अपराध न मानने के उपाय तलाशने को कहा था।