अब नहीं चलेगा फर्ज़ी HRA क्लेम; AI की मदद से इनकम टैक्स विभाग पकड़ रहा फर्ज़ी रेंट रिसीप्ट
आयकर विभाग अब AI की मदद से फर्ज़ी HRA क्लेम आसानी से पकड़ रहा है। विभाग फॉर्म-16, AIS और 26AS जैसे डेटा का मिलान करता है जिससे किराए और ट्रांज़ैक्शन में गड़बड़ी तुरंत सामने आ जाती है। अगर दिखाए गए किराए और असली भुगतान में अंतर मिलता है या ज़रूरी डिटेल मेल नहीं खाती तो सिस्टम अलर्ट कर देता है।