अब पुलिस नहीं, डॉक्टर बनूंगा: फर्ज़ी IPS अफसर बनकर घूमने वाला बिहार का 18 वर्षीय लड़का
जमुई (बिहार) में फर्ज़ी आईपीएस अफसर बनकर घूमने वाले 18 वर्षीय मिथलेश मांझी ने कहा है, "अब मैं पुलिस नहीं बनूंगा, डॉक्टर बनूंगा।" कथित तौर पर ठगी का शिकार हुए मिथलेश ने बताया है कि एक शख्स ने ₹2 लाख लेकर उसे आईपीएस अफसर बनाने को कहा था और उसी शख्स ने उसे वर्दी व एक पिस्टल दी थी।