अब फोटो से पहचान ली जाएगी किसके पास है 9 से ज़्यादा चालू SIM, सरकार ने सख्त किया नियम
सरकार ने 9 से ज़्यादा SIM रखने वालों की पहचान के लिए अब फोटो का सहारा लेने का फैसला किया है। 23 अगस्त से 9 SIM वाले ग्राहकों की तस्वीरें डिजिटल-इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर टेलीकॉम कंपनियों को मिलेंगी। 9 सिम की सीमा पूरी कर चुके ग्राहकों को नया नंबर नहीं मिलेगा जबकि जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में यह सीमा 6 सिम रहेगी।