अब फिर से रेपो रेट में कटौती होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने कर दिया स्पष्ट
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि रेपो रेट में हाल ही में की गई 0.50% की कटौती के बाद अब इसमें और कमी की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा, "आगे की मौद्रिक नीति के फैसले आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेंगे। मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए...मौद्रिक नीति में और कटौती की गुंजाइश सीमित है।"