अब भी अच्छे प्रोजेक्ट नहीं मिल रहे और न ही बड़ी कमर्शियल फिल्म: 'पंचायत' फेम दुर्गेश
'पंचायत' फेम दुर्गेश कुमार ने कहा है, "अब भी मुझे अच्छे प्रोजेक्ट नहीं मिल रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि मेरे पास प्रोजेक्ट ही नहीं हैं पर मुझे बड़ी कमर्शियल फिल्मों से ऑफर नहीं मिल रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे जो भी किरदार मिल रहे हैं उनमें मैं बेहतर काम करने की कोशिश कर रहा हूं।"