अब महिलाएं बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न पर खुलकर बात कर सकती हैं: ऐक्ट्रेस फातिमा शेख
‘दंगल’ फेम ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मी टू मूवमेंट ने इस मुद्दे पर बातचीत के दरवाज़े खोले हैं। अब महिलाएं इसपर बात कर सकती हैं और जवाबदेही भी बढ़ी है।" फातिमा ने कहा कि आजकल कई फिल्म सेट्स पर गलत व्यवहार से निपटने के लिए सिस्टम मौजूद हैं।