अब मुझे पूर्व सीएम कहकर संबोधित किया जाता है लेकिन अपन रिजेक्टेड नहीं है: शिवराज
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीएम पद से हटने के बावजूद उनके प्रति लोगों का प्यार बरकरार है। उन्होंने कहा, "अब मुझे पूर्व मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया जाता है लेकिन अपन रिजेक्टेड नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं (सीएम पद) छोड़कर भी…आया तो ऐसे आया कि जहां जाता हूं लोग 'मामा, मामा' कहते हैं।"