अब मोदी के मंदिर बनेंगे: गुजरात में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो शेयर कर 'आप' सांसद
'आप' से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को 'X' पर गुजरात के एक मंदिर को बुलडोज़र से तोड़े जाने का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "बीजेपी सरकार ने भगवान बजरंगबली के मंदिर पर बुलडोज़र चलवाया। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी भगवान श्रीराम और भगवान जगन्नाथ से ऊपर हो गए...अब देशभर में भगवान के मंदिर तोड़े जाएंगे, मोदी के मंदिर बनाए जाएंगे।"