अब यूरोपीय संघ ने दिया अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामान पर लगाया 25% टैरिफ
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने बुधवार को हर साल लगभग €22 बिलियन (₹2.10 लाख करोड़ से अधिक) मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25% प्रतिकारी टैरिफ को मंज़ूरी दे दी। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के फैसले के जवाब में उठाया गया है। नए टैरिफ 15 अप्रैल से प्रभावी होंगे।