अब लैपटॉप पर भी देख सकेंगे वॉट्सऐप पर आया View Once मेसेज, नया फीचर हुआ शुरू
वॉट्सऐप पर एक नया फीचर आया है जिसके अनुसार अब लैपटॉप या दूसरे लिंक्ड डिवाइसेस पर यूज़र्स 'व्यू वन्स' मेसेज देख सकते हैं। पहले इसका इस्तेमाल केवल मोबाइल पर किया जा सकता था। गौरतलब है कि वॉट्सऐप 'व्यू वन्स' फीचर पिछले साल लेकर आया था जिससे यूज़र्स को अपना मेसेज रिसीवर को केवल एक बार दिखाने का विकल्प मिलता है।