अब लीड हीरो की भूमिका निभाना प्राथमिकता नहीं रही, यादगार किरदार निभाना चाहता हूं: मिमोह
अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती ने कहा है कि अब लीड हीरो की भूमिका नहीं बल्कि यादगार किरदार निभाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "हमारे पास 2-3 बड़े हीरो हैं जो सुपरस्टार हैं...उनका स्तर अलग है। हम उनका मुकाबला नहीं कर सकते...लेकिन कई ऐसे कलाकार हैं जो एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं...मुझ जैसे ऐक्टर को प्रयोग करने का मौका दिया जा रहा है।"