अब से लिफ्ट में ही गुप्त बैठकें करूंगा: फडणवीस से मुलाकात को लेकर मज़ाक में उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संग लिफ्ट का इंतज़ार करते पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का वीडियो सामने आया है। इसे लेकर उद्धव ने मज़ाक में कहा, "मुझे बताया गया है कि दीवारों के कान होते हैं…इसलिए अब से मैं लिफ्ट में ही गुप्त बैठकें करूंगा…क्योंकि लिफ्ट में दीवारें नहीं होतीं।"