अब सिद्धिविनायक मंदिर में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर पहुंचे सूर्यकुमार यादव
भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इससे पहले सूर्यकुमार, गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी को लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे थे जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने आपत्ति जताई थी।