अब सरकार बदल गई है, शायद योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो: यमुना की सफाई को लेकर SC
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना समेत दूसरी नदियों के प्रदूषण से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान कहा है, "दिल्ली में सरकार बदल गई है तो यमुना नदी की सफाई से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।" दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यमुना नदी के ज़हरीले स्तर तक जाने पर मामले का खुद संज्ञान लिया था।