अब स्क्रिप्ट अभिनेत्रियों के मुताबिक लिखी जाती हैं, यह समय उनके लिए बहुत अच्छा है: श्रद्धा
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि उनके करियर की शुरुआत से लेकर अब तक इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए कई बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, "अब फिल्में महिलाओं के नज़रिए से बनती हैं...अभिनेत्रियां लीड रोल करती हैं...महिलाओं को ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट लिखी जा रही हैं।" बकौल श्रद्धा, भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है।