अब स्थिति नियंत्रण में है: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अमूल बटर की शॉर्टेज पर कंपनी
दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में अमूल बटर की शॉर्टेज पर 'न्यूज़ 18' से बातचीत में अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आर.एस. सोढ़ी ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान ज़्यादा मांग होने की वजह से बटर की सप्लाई में कमी आई थी लेकिन अब बटर का उत्पादन सामान्य से अधिक है।