अब हफ्ते में दो दिन चलेगी देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन 'विवेक एक्सप्रेस': रेलवे

पूर्वी रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के बीच चलने वाली देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन 'विवेक एक्सप्रेस' 22-नवंबर से हफ्ते में दो दिन चलेगी। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन डिब्रूगढ़ से हर मंगलवार व शनिवार जबकि कन्याकुमारी से गुरुवार और रविवार को चलेगी। पहले यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलती थी।

Load More