अब हम अपने हाथ खड़े कर रहे हैं: पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट

योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, "अब हम अपने हाथ खड़े कर रहे हैं...बहुत हो गया।" कोर्ट ने पतंजलि पर 'कम्यूनिकेशन गैप' का आरोप लगाते हुए कहा, "यह जानबूझकर किया गया।" इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए अखबारों में माफीनामा छपवाया था।

Load More