अब ₹175 करोड़ वाली स्माइल आने वाली है: 'भूल भुलैया 2' की सफलता पर कार्तिक आर्यन
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि अब ₹175 करोड़ वाली स्माइल आने वाली है। दरअसल, 'भूल भुलैया 2' रिलीज़ के चौथे सप्ताह में अब तक कुल ₹173.76 करोड़ कमा चुकी है व इसके ₹175 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।