अबकी बार मोदी 1/3 सरकार: नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने नई केंद्र सरकार के गठन पर कहा है, "बार-बार दावा किया जा रहा है कि अब मोदी 3.0 सरकार बनेगी। हकीकत यह है कि अबकी बार मोदी 1/3 सरकार।" दरअसल, लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 290+ सीटें जीती हैं लेकिन बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और टीडीपी व जेडीयू किंगमेकर बन गई हैं।