अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड होने के बाद हैरान रह गए स्टोक्स, उनका रिऐक्शन हुआ वायरल
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स शुक्रवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड होने के बाद हैरान रह गए और उनके रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया। मैच में स्टोक्स 38 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है, शुक्रवार को टेस्ट डेब्यू करने वाले 24-वर्षीय अबरार ने पहली पारी में 7 विकेट लिए।