अबू धाबी के जी42 ने बाइटडांस में खरीदी $100 मिलियन की हिस्सेदारी: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, अबू धाबी के ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म जी42 ने $220 बिलियन के मूल्यांकन पर टिक-टॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस में $100 मिलियन की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। बकौल रिपोर्ट, यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन ज़ायद अल-नाहयान की कंपनी जी42 ने बाइटडांस के मौजूदा निवेशकों से पिछले कुछ महीनों में यह हिस्सेदारी खरीदी है।