अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले सरकार ने उसके 360° व्यू का वीडियो किया शेयर
सरकार ने अबू धाबी (यूएई) के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले यूट्यूब पर उसके 360° व्यू का वीडियो शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ₹700 करोड़ की लागत से बने इस मंदिर का 14 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की यूएई की यात्रा के दौरान इस मंदिर के लिए भूमि आवंटित की गई थी।