अबू धाबी के होटल में प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत, लगाए नारे
अबू धाबी (यूएई) के एक होटल में मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए लोगों का वीडियो सामने आया। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी है तो मुमकिन है', 'अहलन मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। गौरतलब है, पीएम मोदी 'अहलन मोदी' इवेंट के लिए अबू धाबी पहुंचे हैं।