अभी और लंबे समय तक स्पेस में फंसी रहेंगी सुनीता विलियम्स
नासा ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में कई महीनों से फंसे अंतरिक्षयात्रियों बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स की धरती वापसी को फिर से टाल दिया है। नासा ने बताया है कि अब दोनों अंतरिक्षयात्रियों की मार्च 2025 से पहले पृथ्वी वापसी संभव नहीं होगी। दोनों स्पेस में 8 दिन रहने के लिए गए थे और उन्हें 'स्पेसX क्रू-10' धरती लेकर आएगा।