अभी कुछ कह नहीं सकती कि मैं कुश्ती छोड़ूंगी या नहीं: विनेश फोगाट

रेसलर विनेश फोगाट ने शनिवार को अपने गांव बलाली (हरियाणा) में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''ओलंपिक पदक चूकना मेरे जीवन का सबसे बड़ा घाव है।'' उन्होंने कहा, "मैं अभी कुछ कह नहीं सकती कि मैं कुश्ती छोड़ूंगी या नहीं।" पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल बाउट से अयोग्य घोषित होने के बाद उन्होंने संन्यास लेने का एलान किया था।

Load More