अभी कहां हैं आईपीएल में लगातार 155 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद डाल चुके मयंक यादव?
आईपीएल-2024 में एलएसजी के लिए खेलते हुए लगातार 155 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके पेसर मयंक यादव का नाम दलीप ट्रॉफी की किसी भी टीम में नहीं है। एनसीए में चोट से उबर रहे मयंक को लेकर डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया, "उन्होंने डीपीएल से नाम वापस ले लिया है और हमें नहीं पता...वह कब उपलब्ध होंगे।"