अभी दोपहर को 12 से 3 बजे के बीच निकलने से बचें नहीं तो हो सकता है जानलेवा: एक्सपर्ट
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच टेरी की अर्थ साइंस ऐंड क्लाइमेट चेंज डिवीज़न की असोसिएट डायरेक्टर सुरुचि भड़वाल ने लोगों को चेताया है। उन्होंने कहा, "दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें...यह हीट स्ट्रोक जैसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित होता है।"