अभी परीक्षण के दौर में है E20 पेट्रोल, अगले साल तक सामने आएंगे नतीजे: SC से सरकार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का कार्यक्रम अभी परीक्षण के चरण में है। सरकार का कहना है कि इस योजना के प्रभाव और परिणाम अगले साल तक अधिक स्पष्ट हो जाएंगे। यह जानकारी उस समय दी गई जब एथेनॉल मिश्रण नीति को लेकर अदालत में सुनवाई चल रही थी।