अभी भारत में मैकबुक-आईपैड का उत्पादन नहीं करेगी एप्पल
एप्पल की भविष्य में मैकबुक और आईपैड का उत्पादन भारत में करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला कम घरेलू मांग और मज़बूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने की कठिनाइयों के कारण लिया है। कंपनी ने भारत में आईफोन और एयरपॉड्स से अलग विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार करने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन शुरू किया है।