अभी मेरा मन नहीं है: टीवी इंडस्ट्री में वापसी को लेकर ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़
टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने टीवी इंडस्ट्री में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा है, "इस वक्त मेरा मन नहीं है।" उन्होंने कहा, "मेरा पूरा फोकस बेटे रुहान की तरफ है। इस समय मैं उस फ्रेम में नहीं हूं कि बाहर जाऊं रोज़ शूट करूं। हो सकता है कि वह वक्त दोबारा आए।"