अभी यह तय नहीं हुआ है कि खालिदा ज़िया हमारी तरफ से पीएम का चेहरा होंगी: BNP के प्रवक्ता
बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी के प्रवक्ता एकेएम वहीदुज्जमां ने बताया है, "अभी यह तय नहीं हुआ है कि खालिदा ज़िया (बीएनपी प्रमुख) हमारी पार्टी की तरफ से पीएम पद का चेहरा होंगी क्योंकि वह काफी समय से बीमार हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी खालिदा की जगह पर उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बना सकती है।"