लातूर (महाराष्ट्र) में पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर बिना अनुमति सरकारी स्कूल में प्रवेश करने, शैक्षणिक व सरकारी कार्य में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप है। गौरतलब है, सीजेपी सरकारी स्कूलों की समस्याएं उजागर करने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है।