अभिजीत दीपके ने 'आरक्षण सही है या गलत' सवाल का दिया जवाब; की इस कोटे को खत्म करने की मांग
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरक्षण का समर्थन किया है और कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों को बढ़ाने की मांग की। दीपके ने संस्थानों में मैनेजमेंट कोटा खत्म करने की मांग करते हुए कहा, "यह हर कॉलेज में होता है। इसके खिलाफ क्यों नहीं बोलते? वहां भी तो हक मारा जा रहा है।"