अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने पर दी प्रतिक्रिया
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उन्हें परेशानी प्रोटेस्ट साइट से नहीं...बल्कि प्रोटेस्ट से थी...एक तानाशाह को उसके खिलाफ विरोध के विचार से परेशानी होती है।" दीपके ने आगे कहा, "जैसे जंतर-मंतर को डिनोटिफाई किया गया...वैसे ही पीएम मोदी देश के लोकतंत्र को डिनोटिफाई कर देंगे।"