अभिजीत दीपके ने बताया 24 घंटे जेल में रहकर कैसा लगा, शेयर की शाहरुख खान की तस्वीर
सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले हिरासत में लिए गए पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ज़मानत मिलने के बाद प्रतिक्रिया दी है। अभिजीत ने X पर फिल्म 'वीर ज़ारा' से शाहरुख खान की तस्वीर शेयर कर लिखा, "24 घंटे बिना वाई-फाई और फोन के जेल में रहने के बाद बाहर निकलने पर कैसा महसूस होता है।"