अभिजीत दीपके ने बताया उन्होंने क्यों छोड़ी थी 'आम आदमी पार्टी'
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्होंने कम पैसे मिलने की वजह से 'आम आदमी पार्टी' का साथ छोड़ा था और पढ़ाई करने विदेश चले गए थे। अमेरिका से पढ़ाई कर लौटे दीपके ने कहा, "मुझे लगा कि बाहर पढ़ने गया तो अच्छी जॉब मिल जाएगी, ज़्यादा पैसे कमा लूंगा। कोई झगड़ा नहीं था, व्यक्तिगत कारण था।"