अभिजीत दीपके ने मज़ाकिया अंदाज़ में एमपी के मुख्यमंत्री के तौर पर दिया इस्तीफा, किया पोस्ट
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बालाघाट (एमपी) में संक्रामक बीमारियों और स्वास्थ्य स्थितियों के कारण 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की कथित मौत को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में एमपी के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा शेयर कर लिखा, "मेरा ज़मीर मुझे कुर्सी पर बने रहने की इजाज़त नहीं देता।"