अभूतपूर्व बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़रा ब्राज़ील का 19 वर्षीय बॉडीबिल्डर मिला मृत
विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राज़ील में 19 वर्षीय बॉडीबिल्डर मैथ्यूज़ पावलाक अपने घर पर मृत मिले हैं और माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। पावलाक मोटापे से लड़ते हुए 5 वर्षों में अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़रकर बॉडीबिल्डर बने थे। अक्सर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले पावलाक ने बीते साल एक अंडर-23 प्रतियोगिता जीती थी।