अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड देने का एलान किया है। 1948 में जन्में अभिनेता ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी फिल्मों में काम किया है। वह केजीएफ चैप्टर-1 और 'मालगुडी डेज़' का हिस्सा भी रहे हैं। उन्हें यह सम्मान 22-सितंबर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।