अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ₹6.78 करोड़ में मुंबई में खरीदे 2 अपार्टमेंट
'ज़ैपकी' को मिले दस्तावेज़ों के मुताबिक, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के ओबेरॉय स्काई सिटी में ₹6.78 करोड़ में 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं। 1,094 वर्ग फीट (प्रत्येक) के कार्पेट एरिया वाले इन अपार्टमेंट्स की मई में रजिस्ट्री हुई थी। गौरतलब है, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मई में इस प्रोजेक्ट में करीब ₹16 करोड़ में 6 लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदे थे।