अभिनेता अल्लू अर्जुन के राजनीति में आने की रिपोर्ट्स पर उनकी टीम ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता अल्लू अर्जुन की टीम ने उनके राजनीति में आने की रिपोर्ट्स को 'गलत और निराधार' बताया है। उनकी टीम ने कहा, "हम मीडिया आउटलेट्स व मीडियाकर्मियों से गुज़ारिश करते हैं कि वे सत्यापन के बिना कोई जानकारी प्रसारित नहीं करें।" रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अल्लू अर्जुन ने राजनेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी।