अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उन्होंने कहा, "लंबे समय से यह विचार था कि जो काम किया है उसपर आपसे चर्चा करूं।" उन्होंने कहा, "इस चैनल पर 'निर्देशकों के विचार होंगे...हमारे ग्रुप डिस्कशन होंगे..फिल्म बनाने के पीछे जो कहानियां होती हैं वह आप सुन पाएंगे।" उन्होंने चैनल का नाम 'आमिर खान टॉकीज़' रखा है।