अभिनेता आयुष्मान खुराना ने डॉक्टर की रेप-हत्या केस को लेकर पढ़ी 'काश! मैं भी लड़का होती' कविता
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-हत्या के मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर 'काश! मैं भी लड़का होती' कविता पढ़ी है। उन्होंने कहा, "काश मैं भी लड़का होती...झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती, सारी रात दोस्तों के साथ फिरती...कहते सुना है...लड़की को पढ़ाओ-लिखाओ, सशक्त बनाओ और जब पढ़-लिखकर डॉक्टर बनती तो मेरी मां ना खोती उसकी आंखों का मोती।"