अभिनेता गुरमीत चौधरी के घर पर काम करने आए नए वर्कर ने की चोरी
अभिनेता गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनके घर में काम करने आए नए नौकर ने चोरी की है। उन्होंने कहा, "एक नए वर्कर ने मेरे घर से कुछ चीज़ें चुराई और भाग गया। हम जब भी किसी को काम पर रखते हैं तो हमेशा पहले वेरिफाई करते हैं...खुशकिस्मती से चोरी हुआ अधिकतर सामान बरामद हो गया है।"