अभिनेता गोविंदा खुद के पैर में गलती से गोली मारने के बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

नेता-अभिनेता गोविंदा को खुद के पैर में गलती से गोली मारने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उनके मैनेजर ने कहा था कि अलमारी में रखते वक्त रिवॉल्वर के हाथ से छूटकर गिरने पर गोविंदा के पैर में गोली लगी थी।

Load More