अभिनेता गोविंदा ने गलती से अपने पैर में गोली मारने के बाद जारी किया ऑडियो बयान
अभिनेता गोविंदा ने अपने पैर पर गलती से गोली मारने के बाद ऑडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "आप सब लोगों व मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से...गोली निकाल दी गई है।" गोविंदा ने गोली निकालने वाले डॉक्टर और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। गोविंदा के मैनेजर के मुताबिक, गोली घुटने के पास लगी थी।