अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की 38 वर्षीय बेटी गायत्री का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
दिग्गज तेलुगू अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की 38-वर्षीय बेटी गायत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शुक्रवार रात हैदराबाद के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। अभिनेता जूनियर एनटीआर समेत कई कलाकारों ने गायत्री के निधन पर शोक जताया है।